बगदाद में विस्फोट, 54 शिया मरे (लीड-1)
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक आंतरिक मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से बताया गया है, "बगदाद के अदामिया जिले में बुधवार को हुए धमाकों और आत्मघाती हमले में कुल 51 श्रद्धालु मारे गए और 318 लोग घायल हो गए।"
बगदाद के दक्षिणी इलाके में गुरुवार सुबह सड़क के किनारे शिया तीर्थयात्रियों के एक धार्मिक जुलूस के निकट बम विस्फोट हुआ। इस विस्फोट में तीन लोग मारे गए और 31 घायल हो गए।
उधर, एक अन्य हादसे में बगदाद के दक्षिणी इलाके में ही एक कार बम विस्फोट में 10 लोग घायल हो गए।
गौरतलब है कधमियाह जिले में स्थित इमाम मूसा अल-काधिम की प्रसिद्ध दरगाह में बगदाद और अन्य प्रांतों से लगभग 10 लाख शिया श्रद्धालु प्रति वर्ष पहुंचते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications