सियासी पारी की तैयारी में मुशर्रफ

सेना के पूर्व जनरल की सियासी पारी के बेहरीन आगाज के लिए एक पार्टी का गठन भी किया गया है। इस पार्टी का नाम 'ऑल पाकिस्तान मुस्लिम लीग' (एपीएमएल) है। जून में इसकी नींव पाकिस्तान के तटीय शहर कराची में रखी गई। इस पार्टी का नारा पाकिस्तान में 'बड़े बदलाव' लाने का है।

पार्टी के गठन में अहम किरदार निभाने वाले जनरल राशिद कुरैशी मुर्शरफ के शासनकाल में उनके आधिकारिक प्रवक्ता थे। कुरैशी ने कहा, "पार्टी के गठन से हम बहुत खुश हैं। अभी बहुत सारे काम बाकी हैं। हमारे पास लक्ष्य हैं और उन्हें हासिल करने की इच्छाशक्ति भी है। हम पाकिस्तान के सभी प्रमुख शहरों में इस पार्टी का मुख्यालय बनाना चाहते हैं।"

एपीएमएल के सूत्रों ने बताया कि पार्टी के कुछ नेता इन दिनों दुबई में हैं। ये नेता यहां मुशर्रफ के साथ मिलकर नई पार्टी की रणनीति तैयार करेंगे। इसी महीने लंदन में पार्टी से जुड़ा एक समारोह भी हो सकता है।

इस पार्टी से जुड़ा सबसे महवत्पूर्ण पहलू यह है कि यह मुशर्रफ के लिए एक सियासी मंच साबित हो सकती है। कुरैशी भी कहते हैं कि इस दल को नेतृत्व प्रदान करने और अगला चुनाव लड़ने के लिए मुशर्रफ जल्द स्वदेश लौटेंगे। मुशर्रफ ने अगस्त, 2008 में सत्ता छोड़ दी थी और तबसे निर्वासित जीवन बिता रहे हैं।

कुरैशी ने कहा, "मुशर्रफ की स्वदेश वापसी की तारीख अभी तय नहीं है। हम यहां के हालात के बारे में उन्हें बताते रहते हैं। उनकी वापसी के बारे में जनता को पहले से बताया जाएगा।"

वैसे मुशर्रफ का समर्थन करती रही मुस्लिम लीग (कायद) को इस बात की चिंता है कि सुरक्षा कारणों की वजह से मुशर्रफ शायद ही स्वदेश लौटे। परंतु मुशर्रफ पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि वह अगला चुनाव लड़ेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+