सम्मान की खातिर हत्याओं पर मंत्री समूह का गठन करेगी सरकार (लीड-1)
सूचना और प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने संवाददाताओं से कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला किया गया।
सोनी ने कहा कि मंत्रिमंडल में समान जाति या गोत्र के नाम पर होनी वाली हत्याओं से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और अपराध प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) में संशोधन के एक प्रस्ताव पर चर्चा हुई।
उन्होंने कहा कि सम्मान के नाम पर होने वाली हत्याओं के मुद्दे पर चर्चा हुई और यह फैसला किया गया कि प्रस्ताव को राज्य सरकारों के पास उनका रुख जानने के लिए भेजा जाएगा। यह भी फैसला किया गया कि प्रस्ताव पर चर्चा के लिए प्रधानमंत्री, मंत्रियों के एक समूह का गठन करेंगे।
सोनी ने कहा कि इस मुद्दे पर संसद के मानसून सत्र में एक विधेयक लाने के लिए सरकार पर दबाव है।
मंत्री ने कहा, "हम प्रयास करेंगे कि राज्य सरकारें शीघ्र ही अपने सुझाव केंद्र को भेंजे। हम एक मसौदा तैयार करने और उसे मानसून सत्र में भेजने का प्रयास करेंगे।"
सूत्रों ने कहा कि हरियाणा के कांग्रेस सांसदों के विरोध के कारण इस मुद्दे पर मंत्रिमंडल में मतभेद हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications