लादेन के चालक ने जुर्म कबूला
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार ओबामा प्रशासन में यह पहला मामला है जिस पर सुनवाई हुई है। अगस्त 1996 से लेकर दिसम्बर 2001 तक आतंकवादी गतिविधियों की साजिश में शामिल रहने और अलकायदा को सहयोग देने के लिए 50 वर्षीय इब्राहिम अहमद महमूद अल कोसी ने बुधवार को अपना अपराध कबूल किया। अल कोसी को दिसम्बर 2001 में गिरफ्तार किया गया था।
अल कोसी ने कहा कि अमेरिकी सेना का दबाव बढ़ने पर वह पूर्वी अफगानिस्तान की पहाड़ियों में फरार हो गया था।
जुर्म कबूल किए जाने के बाद अल कोसी को उम्रकैद की सजा हो सकती है। इससे 9/11 हमले की जांच में मदद मिल सकती है।
अल कोसी अफगानिस्तान में जलालाबाद के नजदीक बिन लादेन और उसके सहयोगियों के साथ वर्ष 1996 से 1998 तक रहा। इसके बाद समूह के बाकी सदस्य कंधार चले गए थे। वह अलकायदा के लाड़कू दल में भी रह चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications