नक्सली बंद (झारखण्ड) :पुलिसकर्मीकी हत्या, रेलवे स्टेशन की इमारत उड़ाई (लीड-2)
नक्सलियों ने अपने एक नेता चेरुकुरी राजकुमार उर्फ आजाद के मारे जाने के विरोध में यह बंद रखा है।
धनबाद रेलवे स्टेशन के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) अमरेंद्र दास ने बताया, "दो अलग-अलग घटनाओं में नक्सलियों ने हेगारा रेलवे स्टेशन की इमारत और निचितपुर के निकट पटरी को विस्फोट से उड़ा दिया।"
दास ने बताया कि नक्सलियों के इस वारदात के बाद से एक दर्जन से अधिक रेलगाड़ियां विभिन्न स्टेशनों पर रुकी हुई हैं।
हेगारा रेलवे स्टेशन पर 100 से 120 से अधिक नक्सलियों ने करीब 1.45 बजे रांची से करीब 130 किलोमीटर दूर लातेहार जिले में एक रेलवे स्टेशन पर धावा बोलकर डायनामाइट से उड़ा दिया। नक्सलियों ने रेलवे के दो कर्मचारियों को भी अगवा कर लिया लेकिन बाद में उन्होंने छोड़ दिया।
नक्सलियों ने एक मुठभेड़ के दौरान एक पुलिकर्मी की हत्या कर दी। एक अन्य घटना में रांची से 190 किलोमीटर दूर धनबाद जिले में निचितपुर हाल्ट के निकट नक्सलियों ने पटरी को विस्फोट से उड़ा दिया।
उधर, पश्चिमी सिंहभूम जिले के किरुईबूरू में नक्सलियों ने पानी के एक पंप स्टेशन को आग के हवाले कर दिया।
नक्सलियों के बंद को देखते हुए रेल अधिकारियों ने सात रेलगाड़ियां रद्द कर दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications