तेल कीमतों में बार-बार बदलाव नहीं : आईओसी

आईओसी के अध्यक्ष बी.एम.बंसल ने एक सम्मेलन से इतर कहा, "यदि कच्चे तेल की कीमतें बहुत अधिक न बढ़ें तो हम ईंधन की कीमतों में बार-बार बदलाव पसंद नहीं करेंगे।"

बंसल ने कहा कि तेल के खुदरा व्यापारी भी अक्सर कीमतों में बदलाव नहीं चाहते।

सरकार ने 25 जून को पेट्रोल की कीमतों को नियंत्रणमुक्त करने के साथ ही डीजल, केरोसीन और रसोई गैस के दाम भी बढ़ा दिए जिससे तेल कंपनियों को हो रहे करोड़ों रुपये के घाटे को कम किया जा सका।

कच्चे तेल की वैश्विक कीमतों के आधार पर घरेलू ईंधन की कीमतों को तय करने संबंधी व्यवस्था के बारे में पूछे जाने पर बंसल ने कहा कि एक फार्मूला तय करने पर चर्चा जारी है और इसमें 2-3 हफ्तों का समय लगेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+