इटली की संसद में हंगामा, नेता प्रतिपक्ष पहुंचे अस्पताल
समाचार एजेंसी एकेआई के मुताबिक इस विवाद में बुधवार को 'इटली ऑफ वेल्यूज' के नेता फ्रैंको बारबेटो की आंख चोट ग्रस्त हो गई। उनके चेहरे पर कथित तौर पर घूंसा मारा गया था।
बारबेटो ने कहा, "मेरी दाईं आंख जख्मी हो गई। मुझ पर पीछे से हमला किया गया था और इसलिए मैं यह नहीं जानता कि मुझे किसने घायल किया। मैं सांसदों से घिरा हुआ था, उन्हें वापस उनके स्थान पर ले जाने की असफल कोशिश की जा रही थी।"
हंगामे के दौरान सत्तारूढ़ 'पीपुल ऑफ फ्रीडम' पार्टी के एक सदस्य मॉरिजियो बिएनकोनी ने कथित तौर पर बारबेटो के चीखने की आवाज सुनी थी।
संसद में युवा मंत्री जियोर्जिया मिलोनी की ओर से पेश इस विधेयक पर बहस हो रहा था। बारबेटो ने आरोप लगाया है कि मिलोनी अपने के राजनीतिक एजेंडे के चलते विधेयक पेश करने में देरी कर रही थीं।
कार्यवाहक स्पीकर रोजी बिंडी ने कहा, "यह बहुत गंभीर घटना है। इस मामले को मैं स्पीकर कार्यालय और मुख्य सचेतकों के पास भेज रहा हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications