कडप्पा जिले का नाम होगा 'वाईएसआर'
इस संबंध में राज्य सरकार की ओर से गुरुवार को एक अधिसूचना जारी की गई।
विपक्षी दलों की आपत्तियों को दरकिनार करते हुए सरकार ने आंध्र प्रदेश जिला (निर्माण) अधिनियम,1974 के तहत यह अधिसूचना जारी की।
कैबिनेट ने पिछले महीने निर्णय लिया था कि कडप्पा जिले का नाम बदलकर वाईएसआर के नाम पर रखा जाएगा। वाईएसआर की मौत गत वर्ष दो सितंबर को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में हो गई थी।
इससे पहले राज्य की कांग्रेस सरकार कडप्पा जिले का नाम बदलकर 'वाई.एस.राजशेखर रेड्डी कडप्पा जिला' रखना चाहती थी। यह नाम बड़ा होने की वजह से और लोगों के बीच रेड्डी के वाईएसआर के नाम से चर्चित रहने के कारण जिले का नाम 'वाईएसआर जिला' रखा गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications