पूर्व अमेरिकी सांसद ने आतंकवादी षड्यंत्र में शामिल होना स्वीकारा
मिसूरी के पश्चिमी जिले के अमेरिकी अटार्नी बेथ फिलिप्स के अनुसार हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स में वर्ष 1981 से 1987 तक मिशिगन का प्रतिनिधित्व करने वाले राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन के शासन काल में संयुक्त राष्ट्र के एक प्रतिनिधि मार्क डेली सिलजेंडर ने अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी संगठनों से संबंध रखने वाली एक इस्लामी कल्याण संस्था के एजेंट के तौर पर काम करने का दोष स्वीकार किया।
मिसूरी की इस्लामिक अमेरिकन रिलीफ एजेंसी (आईएआरए) के मामले के पांच आरोपियों में सिलजेंडर अंतिम थे। आतंकवादी संगठनों से संबंधों के चलते अमेरिकी सरकार ने वर्ष 2004 में इस संस्था को बंद कर दिया।
न्याय विभाग ने आरोप लगाया कि आईएआरए का मुख्यालय सूडान में है और इसने अफगानिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और एक सैन्य नेता गुलबुद्दीन हिकमतयार को भी धन उपलब्ध कराया।
आईएआरए ने अमेरिकी सीनेट की आतंकवादी संगठनों से संबंध रखने वाली कल्याण संस्थाओं की सूची से अपना नाम हटाने के लिए समर्थन जुटाने के उद्देश्य से सिलजेंडर को नियुक्त किया था।
पूर्व सांसद ने जांचकर्ताओं को बताया कि उन्होंने इस्लाम और ईसाई धर्म के बीच समानता के बारे में एक किताब लिखने के लिए आईएआरए से हजारों डॉलर हासिल किए।
फिलिप्स ने कहा कि अपराध स्वीकार करने वाले पांच दोषियों में सिलजेंडर अंतिम हैं। उनको 15 वर्ष की जेल और 500,000 डॉलर का जुर्माने की सजा का सामना करना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications