नक्सलियों की क्रूरता चरम पर, जवानों के सिर काटे
पढ़े : आरपीएफ जवानों ने 2 युवकों को चलती ट्रेन से फेंका
नक्सलियों ने न सिर्फ जवानों की हत्या की, बल्कि उनके शवों के साथ बेरहमी से शर्मनाक खेल भी खेला। जवानों को एक दो गोली नहीं, बल्कि 3 से 4 गोलियां मारीं और कई जवानों के चेहरे कुचल डाले। मंगलवार को हुए इस हमले में पहले तो नक्सलियों ने इन जवानों को घेरकर गोली मारी। जब जवान शहीद हो गए तो फिर उन्होंने उनके शवों पर जमकर गोलियां बरसाईं। हर जवान को एक दो गोली नहीं, बल्कि तीन से चार गोलियां मारी गईं। नक्सलियों ने जवानों के शवों के पास जाकर बेरहमी से तीन जवानों के गले काट दिए, जबकि दो जवानों का चेहरा क्रूरता से कुचल दिया। यानी किसी भारी चीज से उनके चेहरे पर बुरी तरह से वार किया गया।
पढ़े : दिल्ली में ब्राजीलियाई छात्रा से बलात्कार, एक गिरफ्तार
नारायणपुर में जब जवानों पर हुए हमले की खबर मिली, तो उन्हें हैलिकॉप्टर के जरिए रायपुर लाया गया, जहां डॉक्टर बी. आर. अंबेडकर अस्पताल में इन जवानों का पोस्टमॉर्टम किया गया। इसी दौरान नक्सलियों की इन क्रूर हरकतों के बारे में पता चला। नक्सलियों ने जिस तरह से कहर बरपाया है उससे साफ जाहिर होता है उनके पास अच्छा-खासा हथियार और सामान मौजुद है जिसके सहारे वो कभी भी हमला कर सकते हैं।
और दूसरी ओर हमारे पास न तो समाधान है और न ही कोई रणनीति जिसके तहत हम हमेशा मुंह की खाते हैं और हमारे देश के जवान अपनी प्राण की आहूति देते रहते हैं।













Click it and Unblock the Notifications