आज से महंगे हो गए एयर टिकट
जीं हां जहां हर चीज महंगी हो गई है तो किराया महंगा होना स्वाभाविक था। आज ये यानी 1 जूलाई से हवाई यात्रा मंहगी हो गई है। दरअसल, सरकार ने विमान यात्रा को सेवाकर के दायरे में लाने की अधिसूचना जारी कर दी है। इससे घरेलू उड़ानों के लिए 103 रुपए अधिक देने होंगे। वहीं, अंतरराष्ट्रीय यात्रा अब 515 रुपए महंगी हो जाएगी।
सरकार ने 2010-11 के बजट में हवाईयात्रा पर 10 फीसदी तक सेवाकर लगाने का प्रस्ताव दिया था। इससे सालाना 1,600 करोड़ की आमदनी होगी। पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ इलाकों से शुरू होने वाली या वहां खत्म होने वाली उड़ानों पर यह सेवाकर नहीं लगेगा। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर, लेह और जम्मू हवाईअड्डो से शुरू या खत्म होने वाली यात्रा पर भी यह टैक्स नहीं लगेगा।













Click it and Unblock the Notifications