आरपीएफ जवानों ने 2 युवकों को चलती ट्रेन से फेंका

संत कबीर नगर। उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर में जननायक एक्सप्रेस ट्रेन में जबरन वसूली कर रहे रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों ने पैसे देने से इंकार करने पर दो युवकों को चलती ट्रेन से फेंक दिया।

संत कबीर नगर के पुलिस अधीक्षक आर. के. श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों युवक मंगलवार तड़के जिले के मगहर रेलवे स्टेशन के पास गंभीर अवस्था में मिले। उन्हें प्राथमिक उपचार मुहैया कराकर गोरखपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ें

संजय कुमार और सत्यप्रकाश नाम के दोनों युवक बलिया जिले के रहने वाले हैं। दोनों सोमवार रात को दरभंगा से अमृतसर जाने वाली जननायक एक्सप्रेस में अंबाला जाने के लिए देवरिया के भटनी स्टेशन से सवार हुए थे।

ये दोनों युवक ट्रेन के विकलांग कोच में बैठे हुए थे। युवकों का आरोप है कि आरपीएफ सिपाही कोच में जबरन वसूली कर रहे थे। जब उन दोनों ने पैसे देने से इंकार किया तो जवानों ने उन्हें चलती ट्रेन से फेंक दिया गया। पुलिस रेलवे अधिकारियों के साथ इस घटना की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+