ईरान में 2 जेल कर्मचारियों को मौत की सजा
तेहरान, 1 जुलाई (आईएएनएस)। ईरान की एक सैन्य अदालत ने गत वर्ष हिरासत में लिए गए सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों की मौत के मामले में जेल के दो कर्मचारियों को मौत की सजा सुनाई है।
ईरान की आधिकारिक एजेंसी 'इरना' की ओर से कहा गया है, "अदालत ने दो लोगों को मौत की सजा सुनाई है। हिरासत के दौरान आमिर जवादी फार, मोहसिन रोउहोलामिनी और मोहम्मद कामरानी की पीटने की वजह से मौत हो गई थी।"
गौरतलब है कि गत वर्ष जून में हुए राष्ट्रपति चुनावों के दौरान ईरान में विपक्षी दल के नेता ने दावा किया था कि काहरिजक के जेल में हिरासत में लिए गए कई कैदियों की पीटने की वजह से मौत हो गई। अदालत ने नौ अन्य लोगों को जेल की सजा सुनाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications