राष्ट्रमंडल खेलों के लिए राजधानी को खूबसूरत बनाएगी बिग स्ट्रीट
कंपनी ने अपने बयान में कहा, "डीटीटीडीसी ने कंपनी को इस परियोजना का काम 22 साल (शुरुआत में 15 साल और आवश्यकतानुरूप 7 साल) के लिए निर्माण, संचालन और हस्तांतरण (बीओटी) की व्यवस्था के आधार पर बिग स्ट्रीट को सौंपा है।"
उन्होंने कहा कि डीटीटीडीसी का यह सौदर्यीकरण प्रस्ताव राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान शहर को खूबसूरत बनाने की योजना का अंग है। बिग स्ट्रीट इस काम के तहत शहर के सार्वजनिक शौचालयों, वेंडिंग कियोस्क, पुलिस केंद्र, सूचना केंद्र, बेंचें, कचरापेटियां और ऑटो प्रीपेड बूथ आदि की साज-सज्जा का काम करेगी।
बिग स्ट्रीट इस परियोजना में 19 किलोमीटर के उच्च विज्ञापन मांग वाले इलाकों आईटीओ ब्रिज, निजामुद्दीन ब्रिज, अक्षरधाम से आईटीओ चुंगी और यमुना स्पोर्टस काम्प्लेक्स की सड़कों पर भी काम करेगी।
अधिकारियों ने कहा, "बिग स्ट्रीट अपनी सहयोगी हांग-कांग स्थित स्ट्रीट फर्नीचर विशेषज्ञ कंपनी कुम्बेट की मदद से अंतर्राष्ट्रीय मानक सुनिश्चित करेगी।"
इसके अलावा कंपनी को दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (डीएमआरसी) की ओर से आठ साल के लिए मेट्रो स्टेशनों पर डिजिटल सूचना केंद्र स्थापित करने का ऑर्डर मिला है।
ये सूचना केंद्र डीएमआरसी के जमीन के नीचे स्थित सभी मेट्रो स्टेशनों पर लगाए जाएंगे जिन पर टिकटों के मूल्य, स्टेशन पर मौजूद सुविधाओं की जानकारी और खेलों के दौरान खेलों से संबंधित सभी जानकारियां उपलब्ध कराई जाएंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications