पाकिस्तान में विस्फोट, 18 की मौत

एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया कि विस्फोट एक ट्रक में हुआ जिससे ट्रक के दो टुकड़े हो गए. बीबीसी संवाददाता इलियास ख़ान का कहना है कि पुलिस अभी यह जाँच कर रही है कि विस्फोट किस तरह किया गया.
विस्फोट हैदराबाद के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में हाला-नाका इलाक़े में हुआ. अधिकारियों का कहना है कि ट्रक बाज़ार में उस स्थान पर खड़ा हुआ था जहाँ रसायनों की और कबाड़ियों की दुकानें हैं.
कम से कम एक दुकान पूरी तरह से नष्ट हो गई है और नौ दुकानों को आंशिक रुप से नुक़सान पहुँचा है. वहाँ खड़ी आधा दर्जन ट्रकों को भी नुक़सान पहुँचा है. वहाँ पास से ही ग्रिड स्टेशन से आ रहे बिजली के हाईटेंशन वायर गुज़र रहे थे और विस्फोट से उनके खंबों को भी नुक़सान पहुँचा है.












Click it and Unblock the Notifications