फिर मंहगा हुआ पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस
नई दिल्ली। पहले से ही कमरतोड़ मंहगाई से जूझ रही आम जनता को सरकार ने एक और करारा झटका दिया है। पेट्रोलियम पदार्थो की कीमतों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करने की किरीट पारेख समिति की सिफारिशों को स्वीकार करते हुए सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नियंत्रण मुक्त कर दिया है।
पढ़े: फल-सब्जियों के दाम बढ़े
नियंत्रण मुक्त होने के बाद पेट्रोल की कीमत में करीब 3.73 रुपये प्रति लीटर, डीजल की कीमत में दो रुपये प्रति लीटर और रसोई गैस में 35 रुपये प्रति सिलेंडर की वृद्धि होगी, जबकि केरोसीन की कीमत को सरकारी नियंत्रण में रखते हुए प्रति लीटर तीन रुपये की वृद्धि की गई है।
केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी की अध्यक्षता में अधिकार प्राप्त मंत्रियों के समूह की बैठक के बाद पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवड़ा की उपस्थिति में पेट्रोलियम सचिव एस. सुंदरेशन ने इसकी घोषणा की। मंत्री समूह की बैठक में रेल मंत्री ममता बनर्जी शामिल नहीं हुईं।












Click it and Unblock the Notifications