Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

फैसल शहजाद ने दी अमेरिका पर हमलों की चेतावनी

America Flag
न्यूयार्क। अमेरिका के टाइम्स स्क्वेयर में आतंकी हमले की विफल साजिश रचने के आरोपी पाकिस्तानी मूल के संदिग्ध आतंकवादी फैसल शहजाद ने अमेरिका की एक अदालत के समक्ष खुद पर लगे सभी 10 आरोपों को स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही उसने अमेरिका में और हमलों की चेतावनी भी दी है।

पढ़ें: 'विश्वासघाती' और 'जहरीले' हैं ओबामा
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार 30 साल के शहजाद को मैनहैटन की अदालत ने जनसंहारक हथियारों के इस्तेमाल का प्रयास करने सहित 10 मामलों में आरोपी बनाया गया था। सोमवार को उसने इन सभी आरोपों को कबूल कर लिया।

अगर इस मामले में शहजाद को दोषी करार दिया जाता है तो उसे उम्रकैद की सजा हो सकती है। उसे अक्टूबर में सजा सुनाए जाने की संभावना है। न्यायधीश मिरियम गोल्डमैन केडरबॉम से शहजाद ने कहा, "यह समझना होगा कि मैं कहां से ताल्लुक रखता हूं। मैं खुद को एक मुस्लिम सिपाही मानता हूं। मैं सौ बार अपने जुर्म कबूल करना चाहता हूं।"

अदालती सुनवाई के दौरान शहजाद ने खुलासा किया कि उसने वाहन में तीन बम रखे थे लेकिन विस्फोट नहीं हो सका। शहजाद ने ये भी स्वीकार किसा उसे पाकिस्तान के तालिबानियों की ओर से 12,000 डॉलर मिले थे।

पढ़ें: अमेरिका में संदिग्धों की नागरिकता वापस ली

उसने कहा, "यह एक जंग है। अमेरिका मुस्लिम देशों और मुसलमानों में आतंक फैला रहा है और मैं इसकी प्रतिक्रिया का एक हिस्सा हूं। मैं इसीलिए हमले कर रहा हूं। अमेरिका सिर्फ अपने लोगों की परवाह करता है। दुनिया में दूसरी जगहों पर लोगों के मरने की उसे कोई परवाह नहीं है। उस पर आगे भी हमले होंगे।"

उल्लेखनीय है कि 1 मई को शहजाद ने टाइम्स स्क्वेयर में एक कार में बम विस्फोट करने का प्रयास किया था हालांकि वह इस हमले की साजिश में असफल हो गया था। इसके दो दिन बाद ही उसे न्यूयार्क के जॉन एफ. केनेडी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया था। वह अमेरिका से भागने की कोशिश में था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+