किराया बढ़ाने की मांग को लेकर मुंबई में ऑटो चालकों की हड़ताल
मुंबई। मुंबईवालों के लिए आज की सुबह काफी मुश्किल भरी रही क्योंकि किराया बढ़ाने की मांग को लेकर मुंबई में ऑटोरिक्शा चालक हड़ताल पर चले गए हैं जिससे लोगों की आवाजाही पर इसका असर पड़ा है।
सीएनजी और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद से ही ऑटो रिक्शा चालक किराया बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। मुंबई के लगभग सभी इलाकों में ऑटो रिक्शा चालकों की हड़ताल का असर पड़ा है।
इस मुद्दे पर ऑटो यूनियन और राज्य सरकार मंगलवार देर शाम बातचीत करेंगे। ऑटो वाले किराये में नौ रुपये से लेकर 15 रुपये तक की वृद्धि की मांग कर रहे हैं।
हड़ताल की वजह से लाखों लोगों को कठिनाइयों का समाना करना पड़ रहा है। मुंबई में 85,000 टैक्सियों के अलावा लगभग 105,000 ऑटो रिक्शा सड़कों पर दौड़ते हैं।













Click it and Unblock the Notifications