सुरक्षा परिषद में सुधार अनिवार्य : ब्राजील
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार ब्राजीलियाई विदेश मंत्री सेल्सो आमोरिम ने सोमवार को कहा कि सुरक्षा परिषद को इस तरह के परिवर्तन करने चाहिए जिससे वर्तमान हालात की झलक मिले क्योंकि इसका मौजूदा ढांचा 65 वर्ष पुरानी वास्तविकता को दर्शाता है।
उन्होंने कहा, "सुधार बेहद जरूरी है। यह सुधार कब होगा, इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता लेकिन इसे वर्तमान प्रारूप में ही बनाए रख पाना असंभव है।"
विदेश मंत्री ने ईरान के खिलाफ सुरक्षा परिषद ओर से लगाए गए अतिरिक्त प्रतिबंधों की भी निंदा की। उल्लेखनीय है कि ईरान पर प्रतिबंधों से जुड़े प्रस्ताव के विपक्ष में ब्राजील और तुर्की ने मतदान किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications