गोलीबारी के बावजूद उतरा हॉलब्रुक का विमान
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता पी.जे. क्राउले ने सोमवार को उन खबरों को खारिज कर दिया जिनमें कहा गया था कि आतंकवादियों ने हॉलब्रुक के विमान पर गोलीबारी की थी।
क्राउले ने कहा, "गोलीबारी के समय हॉलब्रुक का विमान हवा में था। परंतु इस गोलीबारी का विमान से कोई ताल्लुक नहीं था। यह एक सामान्य तौर पर होने वाली गोलीबारी थी।"
इससे पहले एबीसी न्यूज ने खबर दी थी कि तालिबानी बंदूकधारियों ने विमान को मार गिराने की कोशिश की थी। हॉलब्रुक के पहुंचने पर अफगानिस्तान में कई विस्फोट भी हुए।
गौरतलब है कि हॉलब्रुक नाटो सैनिकों द्वारा मारजाह को अपने कब्जे में लेने के बाद हालात की समीक्षा के लिए वहां पहुंचे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications