उमस और गर्मी ने बढ़ाई लोगों की परेशानी
मौसम विभाग के अनुसार पटना में मंगलवार को सुबह का न्यूनतम तापमान जहां 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं गया का 29़ 7, भागलपुर का 29़ 4 तथा पूर्णिया का 27़ 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग का मानना है कि मानसून के कमजोर पड़ने के कारण राज्य में बारिश नहीं हो रही है जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक अनिमेश चंद्रा ने मंगलवार को बताया, "हवा में नमी की मात्रा में कमी तथा पछुआ हवाएं चलने से राज्य में बारिश नहीं हो पा रही है। एक-दो दिनों के अंदर राज्य के कई हिस्सों में आसमान पर बादल छाये रहने से बारिश होने की भी संभावना है।"
उन्होंने कहा कि मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications