भारत-चीन जैसा मजबूत व्यापारिक संबंध जरूरी : आईएमएफ
आईएमएफ ने हाल के वित्तीय संकट के दौरान 57 ईएम देशों के प्रदर्शनों के परीक्षण से संबंधित एक पत्र में सोमवार को कहा, "ईएम देश, भारत और चीन जैसे तेजी के साथ विकास कर रहे अन्य ईएम के साथ बुनियादी व्यापारिक संबंध स्थापित कर तेजी के साथ अपने में सुधार ला सकते हैं।"
पत्र में कहा गया है कि इस तरह के व्यापारिक संबंध संकट के शुरुआती प्रभाव और उससे होने वाले सुधार, दोनों को बढ़ा सकते हैं।
आईएमएफ ने कहा है, "जिन देशों ने निम्नतर कमजोरियों के साथ इस वित्तीय संकट में प्रवेश किया था, उन्होंने पूर्ववर्ती अवधि के दौरान अपनी कमजोरी को घटाने के लिए काम किया था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications