आक्रोशित भीड़ ने युवक की पीट-पीटकर हत्या की
पुलिस के अनुसार घटना जिले के सिंखेड़ा थाना क्षेत्र के जंधेड़ी गांव की है, जहां ग्रामीणों ने सोमवार देर रात एक हमलावर युवक को लाठी-डंडों तथा सरिया से पीट-पीटकर मार डाला। फिलहाल मारे गए युवक की पहचान नहीं हो पाई है।
सिंखेड़ा थाना प्रभारी श्रीराम कठेरिया ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया, "व्यापारी चंद्रहास सोमवार रात अपनी दुकान बंद करके घर जा रहे थे तभी तीन युवकों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी।"
गोलियों की आवाज सुनकर जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो उन्हें तीन लोग भागते हुए दिखाई दिए। ग्रामीणों ने हमलावरों का पीछा किया। लोग एक हमलावर को पकड़ने में कामयाब रहे जबकि अन्य दो लोग पास के जंगल में घुसकर फरार होने में सफल रहे।
कठेरिया ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही गुस्साए ग्रामीणों ने हमलावर युवक को मार डाला। घटना की जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications