उत्तर प्रदेश में पारा 46 के पार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी की तपिश और उमस से लोग बेहाल हो गए हैं। राज्य में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।
पिछले 24 घंटों के दौरान आगरा राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा जहां अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक था।
इसके अलावा इलाहाबाद का अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री, वाराणसी का 42.0 डिग्री, बरेली का 40.0 डिग्री और राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications