जाखू विख्यात धार्मिक स्थल के रूप में विकसित होगा : धूमल

यह जानकारी मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने मंगलवार को यहां मैसर्स जैगसन एयरलाइन्ज द्वारा मंदिर प्राधिकरण को दान दिए गए आधुनिक ध्वनि प्रणाली के लोकार्पण कि अवसर पर दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जाखू एक ऐतिहासिक स्थल है, जहां भगवान हनुमान का मंदिर है, जो भगवान लक्ष्मण के लिए हिमालय से 'संजीवनी बूटी' लाते समय यहां रुके थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मंदिर परिसर के निकट बेहतर आधारभूत सुविधाएं सृजित कर रही है, जिससे इस विख्यात धार्मिक स्थल पर आने वाले श्रद्घालुओं को हर संभव सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

धूमल ने कहा कि जाखू में भगवान हनुमान की 108 फुट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जा रही है, जो दूर-दूर से नजर आएगी। उन्होंने कहा कि मंदिर में 'लंगर भवन' एवं अन्य अधोसंरचना सुविधाएं उपलब्ध करवायी गयी हैं। मैदानी क्षेत्रों से आने वाले श्रद्घालुओं के लिए जाखू मंदिर तक की यात्रा जीवन का एक सुखद अनुभव है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+