उदयपुर एवं बाड़मेर में 5500 लीटर नकली घी जब्त
खाद्य मंत्री बाबू लाल नागर ने बताया कि खाद्य विभाग को नकली घी बनाने की सूचना मिलने पर विशेष जांच दल का गठन कर मैसर्स पंकज डेयरी फूड प्रोडक्ट इण्डस्ट्रीयल एरिया बाड़मेर में जांच दल ने कार्यवाही करते हुए 3200 लीटर तथा उदयपुर में 2300 लीटर गोरस ब्राण्ड नकली घी जब्त किया है। जब्त घी के नमूने प्रयोगशाला में जांच के लिए भिजवाये गये हैं।
नागर ने बताया कि सूचना मिलने पर उदयपुर में प्लाट नम्बर 283 सेक्टर 11 हिरण मगरी स्थित फर्म मैसर्स दुग्गड ब्रदर्स की जांच की गयी। जांच के दौरान फर्म के गोदाम से गोरस ब्राण्ड नाम से विभिन्न वजन की पैकिंग में देशी घी होना पाया गया। चल प्रयोगशाला द्वारा जांच करने पर घी में पाम ऑयल एवं अन्य वेजीटेबल आदि की मिलावट होना पायी गयी। उन्होंने बताया कि मौके पर घी के नमूने लेकर खाद्य अपमिश्रण अधिनियम 1954 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
उन्होंने बताया कि जांच के दौरान घी की पैकिंग पर गुजरात के गांधीनगर में इसका निर्मित होना प्रदर्शित किया गया है। जबकि उत्पादन बाड़मेर में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दोषियों के विरूद्घ प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
नागर ने बताया कि अभियान के तहत राज्य में विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर खाद्य पदाथरे एवं सामग्री के 687 नमूनों का परीक्षण किया गया। जिनमें 103 नमूने अमानक पाये गये हैं। इसके अलावा हल्दी एवं मिर्च पाउडर, सरसों का तेल आदि के सेम्पल लेकर जॉंच की गयी तथा अवधि पार घी, बिस्किट, मटर दाल, नमकीन, नमक, भुजिया, ज्यूस कलर नष्ट कराये गये।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications