संयुक्त राष्ट्र मिशन से हेलीकॉप्टरों को वापस बुलाएगा भारत
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के टोरंटो दौरे के बारे में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए राव ने कहा, "जी हां, रक्षा मंत्रालय ने हमारे साथ इस मुद्दे को उठाया है। हम न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र स्थित अपने स्थायी मिशन के संपर्क में हैं।"
राव ने कहा, "हम हेलीकॉप्टरों की चरणबद्ध वापसी के लिए एक तरफ नई दिल्ली में रक्षा मंत्रालय के साथ काम कर रहे हैं, तो दूसरी ओर संयुक्त राष्ट्र प्रशासन के साथ भी।" राव से सवाल किया गया था कि क्या भारत ने सूडान और कांगो से अपने हेलीकॉप्टरों की वापसी के लिए प्रस्ताव दिया है।
ज्ञात हो कि इस महीने के प्रारंभ में सुरक्षा पर कैबिनेट समिति की एक बैठक में नक्सलियों के प्रभाव वाले जंगली इलाकों को बारूदी सुरंगों से मुक्त कराने के लिए सेना का इस्तेमाल करने तथा वायुसेना के और अधिक हेलीकॉप्टरों को तैनात करने का प्रस्ताव किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications