अभियांत्रिकी उद्योग पर त्रिपक्षीय औद्योगिक समिति की बैठक
मजदूर संघों (बीएमएस,सीटू, इंटक, एटक, एआईयूटीयूसी और एचएमएस), मालिकों के परिसंघों (भारतीय नियोजक परिषद, अखिल भारतीय निर्माता संगठन, भारतीय उद्योग परिसंघ, लघु उद्योग भारती, लघु उद्योग सभा परिसंघ, भारतीय अभियांत्रिकी उद्योग परिसंघ) के प्रतिनिधियों सहित पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, बिहार, कर्नाटक, पंजाब और हरियाणा के प्रतिनिधियों ने बैठक में हिस्सा लिया।
बैठक में मजदूरी को तर्कसंगत बनाने, अभियांत्रिकी उद्योग में अनुबंध प्रक्रिया को बढ़ाने, स्वास्थ्य व सुरक्षा के समुचित प्रावधान सुनिश्चित करने, श्रम कानूनों की कड़ाई से पालन करने सहित सूक्ष्म व लघु उद्यम क्षेत्र में आरक्षण नीति संबंधी मुद्दों पर चर्चा की गई।
रावत ने सौहार्दपूर्ण औद्योगिक संबंधों और इस संबंध में त्रिपक्षीय संस्थाओं की भूमिका के लिए प्रगतिशील प्रबंधन तथा उत्तरदायी श्रम व्यवहार की आवश्यकता को रेखांकित किया। प्रतिभागियों ने अभियांत्रिकी क्षेत्र के मजदूरों के लिए वेज बोर्ड, अनुबंध पर रोजगार पाने वाले मजदूरों के लिए समान कार्य के लिए समान भुगतान तथा स्वास्थ्य व सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन किए जाने के विषय में कई सुझाव दिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications