श्रीनगर में अलगाववादियों के बंद से जनजीवन प्रभावित
श्रीनगर के पांच थाना क्षेत्रों में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "शहर में प्रतिबंध लगाए गए हैं ताकि लोगों के जानमाल की रक्षा की जा सके और शरारती तत्च कानून एवं व्यवस्था की समस्या खड़ा न कर सकें।"
बीते रविवार को पुराने शहर के वानियार इलाके में सुरक्षा बलों और भीड़ के बीच झड़प के दौरान एक 26 वर्षीय युवक जावेद अहमद माल्ला की मौत हो गई थी। इसके बाद से ही तनाव है।
कट्टरपंथी अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी के आह्वान पर श्रीनगर के बाजार, बैंक और अन्य कारोबारी प्रतिष्ठान बंद हैं। राज्य सरकार ने युवक की मौत मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications