विज्ञापन मामले की जांच के लिए बिहार पुलिस गुजरात गई
पटना में 12 जून को हुई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के समय स्थानीय अखबारों में दोनों मुख्यमंत्री के चित्र सहित छपे विज्ञापन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस विज्ञापन पर आपत्ति जताते हुए कहा था कि उनसे इस विज्ञापन के लिए अनुमति नहीं ली गई थी।
इधर, राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक पी़ क़े ठाकुर ने मंगलवार को बताया कि इस मामले की जांच करने के लिए राज्य पुलिस का एक दल गुजरात के सूरत शहर गया है। उन्हेंने कहा कि इस मामले में पुलिस वहां के कुछ लोगों से पूछताछ करेगी।
ज्ञात हो कि पिछले 12 जून को भी पुलिस ने पटना में एक विज्ञापन एजेंसी के कार्यालय में छापा मारा था जहां से पुलिस ने इस विज्ञापन से संबंधित एक सीडी बरामद की थी तथा एजेंसी के निदेशक अरविन्दम गुहा से पूछताछ की थी।
उल्लेखनीय है कि इस विज्ञापन में मोदी को नीतीश कुमार का मित्र बताते हुए वर्ष 2008 में कोसी नदी में आई बाढ़ में प्रभावित लोगों के मदद देने का जिक्र किया गया था। इस विज्ञापन के प्रकाशित करवाने में गुजरात के कुछ लोगों के नाम थे।
गौरतलब है कि इसी विज्ञापन के प्रकाशित होने के बाद भाजपा और जनता दल (युनाइटेड) गठबंधन में गांठ पड़ गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications