जी-20 शिखर बैठक परिसर के पास गोलीबारी
टोरंटो, 22 जून (आईएएनएस)। इस सप्ताह यहां शुरू हो रहे जी-20 शिखर सम्मेलन परिसर के पास मंगलवार को एक चलते वाहन से गोलियां दागी गईं। यह जानकारी पुलिस ने दी है।
पुलिस के अनुसार मंगलवार तड़के शहर के एंटरटेनमेंट डिस्ट्रिक्ट में शिखर सम्मेलन परिसर के पास काले रंग की एक बीएमडब्ल्यू कार से तीन गोलियां दागी गईं। परिसर के चारों ओर येलो सिक्युरिटी जोन को 5,000 से अधिक सुरक्षा कर्मियों ने घेर रखा है। पुलिस ने वाहन की खोजबीन शुरू कर दी है। इलाके से कारतूस के तीन खोखे बरामद हुए हैं।
26-27 जून को होने वाले शिखर सम्मेलन के लिए दुनिया के नेता अभी यहां नहीं पहुंचे हैं, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने पहले से ही सम्मेलन परिसर को घेरना शुरू कर दिया है।
हिंसा की पहली घटना के तहत लगभग 100 की संख्या में प्रदर्शनकारियों ने सम्मेलन परिसर के पास स्थित एक्जोनमोबिल्स एसो. द्वारा संचालित एक सुविधा स्टोर पर कब्जा कर लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications