मुंबई में ऑटो चालकों की हड़ताल, आवाजाही प्रभावित
सीएनजी और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद से ही ऑटो रिक्शा चालक किराया बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। मुंबई के लगभग सभी इलाकों में ऑटो रिक्शा चालकों की हड़ताल का असर पड़ा है।
बंबई ऑटो रिक्शा एवं टैक्सीमैन यूनियन के अध्यक्ष शरद राव ने बताया, "यह कुछ कांग्रेसी नेताओं का शरारपूर्ण व्यवहार है जिन्होंने ऐसी अफवाह फैला दी कि सभी ऑटो रिक्शा हड़ताल पर चले गए हैं। यह अफवाह पूरी मुंबई में फैलाई गई है।"
उन्होंने कहा कि लंबे समय से ठंडे बस्ते में रहे इस मुद्दे पर यूनियन और राज्य सरकार मंगलवार देर शाम बातचीत करेंगे। इस दौरान किराये में नौ रुपये से लेकर 15 रुपये तक की वृद्धि की बात कही जाएगी।
हड़ताल की वजह से लाखों लोगों को कठिनाइयों का समाना करना पड़ रहा है। मुंबई में 85,000 टैक्सियों के अलावा लगभग 105,000 ऑटो रिक्शा सड़कों पर दौड़ते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications