230 तेल कुंओं की नीलामी करेगा कोलंबिया
यमाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार नेशनल हाइड्रोकार्बन एजेंसी (एएनएच) के निदेशक अर्मानो जामोरा ने कहा, "मंगलवार से कर्टाजेना के कैरीबियाई शहर में शुरू हो रहे रोंडा कोलंबिया 2010 तेल कुंओं को नीलामी के लिए पेश किया जाएगा।"
जामोरा ने कहा कि कुल 80 कंपनियों को नीलामी प्रक्रिया में शामिल होने के उपयुक्त पाया गया है। सरकार को नीलामी से 25 से 50 करोड़ डॉलर हासिल होने की संभावना है।
इस कदम से वर्ष 2015 तक प्रतिदिन 10 लाख बैरल तेल के उत्पादन के लक्ष्य को हासिल किया जा सकेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications