उप्र में सड़क हादसा, 8 मरे
यह हादसा जिले के सुहवल थाना क्षेत्र के बहलोलपुर इलाके में सोमवार देर रात उस समय हुआ जब बारातियों से भरी जीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। बाराती शादी समारोह से लौट रहे थे।
सुहवल थाना प्रभारी एस. एन. गुप्ता ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि घटना देर रात करीब 12 बजे की है। चालक सहित छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
गुप्ता ने कहा गंभीर रूप से घायल छह लोगों को जिला अस्पताल से वाराणसी भेजा गया है। सभी की हालत नाजुक बनी हुई है।
मृतक जिले के कैथौली गांव के रहने वाले थे। मकसूदपुर गांव की बारात में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। पुलिस के मुताबिक मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications