सरयू नदी में नौका डूबी, 1 शव मिला, 15 लापता (लीड-2)
यह हादसा खेराघाट थाना भेत्र के इकघरा गांव के घाट पर मंगलवार दोपहर बाद हुआ। नाव में इकहरा के अलावा पिपरी, नरहा और शिवपुर गांवों के तकरीबन 30 से 35 लोग सवार थे।
खेराघाट थाना प्रभारी सुधाकर उपाध्याय ने आईएएनएस को बताया कि अभी तक एक शव नदी से निकाला गया है, जिसकी पहचान पिपरी गांव निवासी तीरथ प्रसाद (40) के रूप में हुई है। करीब 15 लोग अभी भी लापता हैं।
उपाध्याय ने कहा कि मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है। जिलाधिकारी रिग्जियान सैंफिल ने आईएएनएस को बताया कि गोताखोरों और दक्ष तैराकों की मदद राहत व बचाव कार्य जारी है जो देर रात तक चलेगा। प्रांतीय सशस्त्र बल (पीएससी) को भी राहत कार्य में सहयोग के लिए बुलाया गया है।
उन्होंने कहा कि करीब 15 लोगों को सुरक्षित नदी से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनकी हालत फिलहाल सामान्य है। सैंफिल ने बताया कि प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक नाव का प्रयोग लोगों को लाने व ले जाने (परिवहन) के लिए किया जा रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications