विमान का मलबा बरामद, 11 मरे (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सनडांस रिसोर्सेज के पूर्व अध्यक्ष जॉर्ज जोन्स ने एबीसी रेडियो को बताया कि कैमरून में बरामद किए गए मालवाहक मलबे से कुल 11 लोगों का शव बरामद किया गया है और कोई भी यात्री जिंदा नहीं बचा है।
जोंस ने बताया कि मालवाहक विमान सी-212 के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों के बारे में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। विमान शनिवार को लापता हो गया था। यह विमान कैमरून की राजधानी यावोंदे से यांगादोउ शहर जा रहा था।
उन्होंने कहा, "प्रांरभिक जांच के मुताबिक विमान में आग लगने या विस्फोट होने की बात सामने नहीं आई है।"
विदेश मंत्री स्टीफन स्मिथ ने बताया कि शवों की पहचान करना काफी दुखदायक है।
उन्होने कहा, "शवों को उनके परिजनों को सौंपे जाने में अभी समय लगेगा।"
यावोंदे से मिली खबरों के मुताबिक विमान के मलबे से फ्लाइट रिकार्डर बरामद कर लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications