कांग्रेस सम्मान के नाम पर हत्या के खिलाफ : हुड्डा
हुड्डा ने संवाददाताओं को बताया, "हम अनधिकृत कृत्य के लिए किसी को भी इजाजत नहीं देंगे। कांग्रेस पार्टी का रुख साफ है और हम किसी को भी कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं देंगे।"
हुड्डा ने कहा, "कांग्रेस पार्टी की ओर से सम्मान के नाम पर हत्या का कोई समर्थन नहीं है। कांग्रेस एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी है और यह जाति और धर्म में विश्वास नहीं करती।"
राज्य में सम्मान के नाम पर हो रही हत्याओं पर एक सवाल के जवाब में हुड्डा ने कहा कि उनकी सरकार इस तरह के सभी मामलों में उचित कार्रवाई करेगी।
हरियाणा सरकार को सर्वोच्च न्यायालय के नोटिस के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नियम- कानून का पालन कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों को भी नोटिसें जारी की गई हैं।
समान गोत्र और एक गांव में शादी को रोकने के लिए हिंदू विवाह कानून में संशोधन की मांग के बारे में पूछे जाने पर हुड्डा ने कहा कि उत्तर भारत में आमतौर पर शादियां समान गोत्र और एक गांव में नहीं होतीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications