यूरोपीय संघ की वरिष्ठ अधिकारी का भारत दौरा
वेबसाइट 'ईयूएशिया न्यूज डॉट कॉम' के अनुसार एश्टन की यात्रा का केंद्रबिंदु मंगलवार को दिल्ली में भारत और यूरोपीय संघ के बीच होने वाली मंत्री स्तर की बैठक है।
दोनो पक्ष द्विपक्षीय और कई वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इनमें आतंकवाद, पायरेसी, जलवायु परिवर्तन, ऊर्जा, व्यापार एवं वित्तीय संकट और अफगानिस्तान व पाकिस्तान के मसले भी शामिल रहेंगे।
यूरोपीय आयोग उपाध्यक्ष एश्टन ने कहा, "वैश्विक चुनौतियों का सामना करने के लिए हमें संयुक्त रूप से अपनी क्षमता को बढ़ाने की जरूरत है। हमें सुरक्षा और अर्थव्यवस्था सहित कई मसलों पर आगे बढ़ना है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications