एंटनी ने लद्दाख का दौरा किया
एंटनी ने आईएएफ के एमआई-17 हेलीकॉप्टर में बैठकर न्योमा के लिए उड़ान भरी। यह स्थल 13,300 फुट की ऊंचाई पर स्थित है। इस एयर बेस को पिछले वर्ष 18 सितंबर को फिक्स्ड विंग एयरक्राफ्ट के लिए खोला गया था। उस समय एएन-32 विमान पहली बार इस कठिन हवाई पट्टी पर उतरा था।
न्योमा एएलजी को ठंड के दिनों में लद्दाख के दूरवर्ती इलाकों को देश के अन्य हिस्से से जोड़ने के लिए विकसित किया गया है। इसके अलावा इसका उद्देश्य इस इलाके में संचार नेटवर्क सुनिश्चित कराना, आपूर्ति सुनिश्चित कराना तथा आम इलाके में पर्यटन को बढ़ावा देना भी है।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता सितांशु कार ने कहा कि एंटनी ने सियाचिन बेस शिविर का भी दौरा किया और बलों के लिए सामरिक जरूरतों और उनके जीवन स्तर में हुए सुधार की प्रगति की ताजी जानकारी ली। इसके पहले एंटनी ने मई 2007 में सियाचिन का दौरा किया था।
कार ने कहा, "एंटनी ने सेना और वायुसेना के कई सारे अधिकारियों और जवानों से बातचीत की और हालात के बारे में उनके स्पष्ट विचारों को जानना चाहा। कई जवानों ने अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में तैनात जवानों के लिए राशन की गुणवत्ता में बुनियादी सुधार हेतु रक्षा मंत्री के प्रति आभार जताया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications