निशान की 1,000 कारें बुक
चेन्नई, 22 जून (आईएएनएस)। निशान मोटर ने मंगलवार को दावा किया है कि अगले महीने लांच होने वाली उसकी छोटी कार माइक्रा के लिए 1,049 बुकिंग पहले से हो चुकी है।
कंपनी ने अपने इस मॉडल के लिए मई महीने से बुकिंग शुरू की थी। कंपनी ने कीमत का खुलासा नहीं किया था। बुकिंग के लिए 50,000 रुपये जमा करना था।
कंपनी के अनुसार दिल्ली में सर्वाधिक बुकिंग हुई है, उसके बाद बेंगलुरू, अहमदाबाद, मुंबई और चेन्नई का स्थान है।
कंपनी के प्रबंध निदेशक किमिनोबू टोकुयामा ने कहा, "हमें विश्वास है कि बुकिंग का यह रुझान लगातार बढ़ता रहेगा। हम मध्य जुलाई तक बिक्री शुरू करेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications