बेरोजगार अध्यापिकाओं ने पानी की टंकी से छलांग लगाया

बठिंडा (पंजाब), 22 जून (आईएएनएस)। अपनी मांगों के प्रति राज्य प्रशासन की उपेक्षा से हताश दो बेरोजगार अध्यापिकाओं ने पंजाब में मंगलवार को 90 फुट ऊंची पानी की टंकी से छलांग लगा दी।

दोनों महिलाएं उन दर्जनों विभिन्न अध्यापक समूहों का हिस्सा थीं, जो अब तक प्राथमिक अध्यापक के रूप में अपनी नियुक्ति के लिए असफल विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

दोनों अध्यापिकाएं बुरी तरह घायल हो गईं और उन्हें बठिंडा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि दोनों खतरे से बाहर हैं।

दोनों अध्यापिकाएं वैकल्पिक नवाचारी शिक्षा (एआईई) योजना के तहत नियुक्त अध्यापकों में शामिल थीं। इस योजना के तहत जनजातीय और दूरवर्ती गांवों में निवास करने वाले बच्चों को प्राथमिक शिक्षा मुहैया कराई जाती है। ये शिक्षक पिछले कुछ महीनों से प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण (ईटीटी) कार्यक्रम में प्रवेश के लिए आंदोलनरत थे।

शिक्षकों का कहना है कि जिला प्रशासन और राज्य प्रशासन उनकी मांगों को पूरा करने में विफल साबित हुआ है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि अध्यापिकाओं सहित कोई 10 शिक्षक अभी भी पानी की टंकी पर मौजूद हैं और वे धमकी दे रहे हैं कि यदि राज्य सरकार उनकी मांगों को पूरा करने के लिए राजी नहीं होती है तो वे सभी आत्महत्या कर लेंगे।

पुलिस अधिकारी ने कहा, "उन्होंने धमकी दी है कि वे अपने ऊपर मिट्टी का तेल उड़ेल कर आग लगा लेंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+