हमलावरों ने बस में आग लगाई, 11 मरे
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक रविवार रात को सान सल्वाडोर के मजिकानोस में यह हादसा हुआ।
जन सुरक्षा मंत्री मैनुअल मेलगर ने बताया, "अज्ञात लोगों ने बस पर तेल छिड़ककर आग लगा दी। जाहिर है कि यह आतंकवादियों का काम था।"
उन्होंने कहा कि हादसे में सात लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस विभाग के निदेशक कार्लोस एसिनासियो ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने बस की खिड़की तोड़कर कुछ यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications