फैसल शहजाद ने अपने गुनाह कबूले
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार 30 साल के शहजाद को एक स्थानीय अदालत में गुरुवार को जनसंहारक हथियारों के इस्तेमाल का प्रयास करने सहित 10 मामलों में आरोपी बनाया गया था। उसने इन सभी आरोपों को कबूल कर लिया। अगर इस मामले में शहजाद को दोषी करार दिया जाता है तो उसे उम्रकैद की सजा हो सकती है।
न्यायधीश मिरियम गोल्डमैन केडरबॉम से शहजाद ने कहा, "यह समझना होगा कि मैं कहां से ताल्लुक रखता हूं। मैं खुद को एक मुस्लिम सिपाही मानता हूं।"
गत एक मई को शहजाद ने कथित तौर पर कार बम विस्फोट करने का प्रयास किया था। इसके दो दिन बाद ही उसे न्यूयार्क के जॉन एफ. केनेडी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया था। वह अमेरिका से भागने की कोशिश में था।
खबरों में कहा गया है कि गिरफ्तारी के बाद से ही शहजाद ने अधिकारियों से सहयोग करना आरंभ कर दिया था। अदालती सुनवाई के दौरान शहजाद ने खुलासा किया कि उसने वाहन में तीन बम रखे थे लेकिन विस्फोट नहीं हो सका।
उसने कहा, "यह एक जंग है। अमेरिका मुस्लिम देशों और मुसलमानों में आतंक फैला रहा है और इसकी प्रतिक्रिया का एक हिस्सा हूं। मैं इसी लिए हमले कर रहा हूं। अमेरिका सिर्फ अपने लोगों की परवाह करता है। दुनिया में दूसरी जगहों पर लोगों के मरने की उसे कोई परवाह नहीं है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications