ब्राजील में तूफान से 31 मरे
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक अलागोवास प्रांत में पिछले दो दिनों के दौरान 19 लोगों की मौत हो गई और 600 से अधिक लोग घायल हो गए। पर्नाबुको प्रांत में 12 लोग मारे गए हैं और 1,000 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। तूफान की वजह से लगभग 95,000 लेाग बेघर हो गए हैं।
पर्नाबुको प्रांत में बोम बांध के टूट जाने से स्थिति काफी भयावह हो गई है। बांध टूटने से मुम्बाउ नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है और आस-पास के इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications