अल्पसंख्यक आयोग को सशक्त बनाएं : आईयूएमएल
प्रधानमंत्री को यहां दिए एक ज्ञापन में आईयूएमएल ने कहा है, "संवैधानिक शक्तियों के साथ आयोग को सशक्त करने के लिए प्रस्तावित संशोधनों वाला विधेयक अभी तक संसद में लंबित है। इस विधेयक को स्वीकृति प्रदान करने के लिए यह जरूरी है कि सरकार इसे शीर्ष प्राथमिकता दे।"
संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) का घटक दल आईयूएमएल ने कहा है कि सांप्रदायिक हिंसा के खिलाफ संसद में लंबित विधेयक को भी जल्द से जल्द पारित किया जाना चाहिए।
लीग नेतृत्व ने अनिवासी भारतीयों (एनआरआई) को मतदान का अधिकार प्रदान करने के लिए जन प्रतिनिधित्व कानून में संवैधानिक बदलाव का साहसपूर्ण निर्णय लेने के लिए संप्रग सरकार की प्रशंसा की है।
आईयूएमएल ने कहा है, "इसके जरिए विदेशों में, खासतौर से खाड़ी देशों में रह रहे भारतीय लोगों की दीर्घकालिक इच्छा की पूर्ति हुई है।" आईयूएमएल ने उम्मीद जाहिर की है कि सरकार आवश्यक संशोधन के लिए कदम उठाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications