पश्चिम बंगाल में पेयजल के लिए 198.56 करोड़ रुपये जारी
यह अनुदान राशि राजीव गांधी राष्ट्रीय पेयजल अभियान के तहत ग्रामीण बस्तियों और स्कूलों में सुरक्षित पेयजल सुविधाएं उपलब्ध कराने संबंधी ग्रामीण जल योजनाओं के क्रियान्वयन सम्पूर्ण के लिए जारी की गई है।
राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम (एनआरडीडब्ल्यूपी) के प्रावधानों के अन्तर्गत राज्य सरकार ग्रामीण बस्तियों और स्कूलों तक पेयजल पहुंचाने संबंधी समय-समय पर जारी दिशा निर्देशों और अन्य निर्देशों में स्थापित प्राथमिकताओं का पालन करेगी। धनराशि क्रियान्वयन एजेंसी राज्य जल और स्वच्छता अभियान, पश्चिम बंगाल को जारी की गई है।
राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम (एनआरडीडब्ल्यूपी) भारत निर्माण का अंग है और भारत सरकार के प्रमुख कार्यक्रमों में से एक है। इसका उद्देश्य पंचायती राज संस्थानों की भागीदारी से संबंधित कार्यक्रमों के साथ तारतम्य स्थापित करके निश्चित रूप से पेय जल उपलब्ध कराना है। गांव-बस्तियों के स्तर पर पेयजल सुरक्षा प्राप्त करने के लिए वर्षा जल, सतह के जल और सतह के नीचे के जल का ता*++++++++++++++++++++++++++++र्*क उपयोग को प्रोत्साहित किया जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications