भेल, आल्सटाम के साथ व्यापारिक संबंध मजबूत करेगा
इस अवसर पर भारी उद्योग के सचिव बी.एस. मीणा, फ्रांस में भारत के राजदूत राजन मतियाह, भेल के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक बी.पी. राव भी उपस्थित थे। क्रोन ने भारत में आल्सटाम की सदी पुरानी उपस्थिति के बारे में मंत्री को बताया और देश में अन्य संरचनात्मक क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति को मजबूत करने की इच्छा व्यक्त की।
आल्सटाम बयलर प्रौद्योगिकी में विश्व की अग्रणी कंपनी है और उसके सहयोग से भेल सुपर क्रिटिकल ताप बिजली संयंत्र की आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम है। आल्सटाम ने दुनियाभर में 4,00,000 मेगावट से अधकि के बयलर लगाए हैं।
समझौते से भेल को सुपरक्रिटिकल प्रौद्योगिकी प्राप्त होगी जो अब तक अग्रणी कंपनियों की पहुंच में ही थी। इस तकनीक से भेल को उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी। इस समझौते के तहत किसी भी प्रकार के वन्स बयलर और उससे जुड़े कोल पल्वराईजर की अद्यतन प्रौद्योगिकी भेल को स्थानांतरित की जाएगी। समझौते की अवधि के दौरान आल्सटाम , भेल के इंजीनियरों को प्रशिक्षित करेगा। इसके साथ ही बायलर्स की डिजाइन से अभियांत्रिकी, निर्माण, पुर्जो को जोड़ने , जांचने, लगाने, चालू करने, मरम्मत करने, उन्नयन आदि में सहायता करेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications