पंजाब में ग्रामीण सड़क के लिए 61 करोड़ रुपये जारी
यह धनराशि नाबार्ड (राष्ट्रीय षि और ग्रामीण विकास बैंक) में विशेष खिड़की के माध्यम से आरआईडीएफ के अंतर्गत पंजाब सड़क और पुल विकास बोर्ड (पीआरबीडीबी) को सहायता अनुदान के रूप में दी जाती है। पीआरबीडीबी राज्य में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अंतर्गत कायरे का संचालन कर रही है।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना शत प्रतिशत केन्द्र प्रायोजित योजना है जो देश के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्कता उपलब्ध कराती है। इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में 500 या अधिक व्यक्तियों की आबादी वाली सभी बस्तियों को तथा पहाड़ी क्षेत्रों, जनजातीय क्षेत्रों और रेगिस्तानी क्षेत्रों में 250 या उससे अधिक व्यक्तियों वाली बस्तियों को अच्छी एवं सभी मौसमानुकूल सड़कों से जोड़ने पर बल दिया जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications