दूल्हा सहित 17 बाराती सड़क हादसे में मारे गए
हैदराबाद से 250 किलोमीटर दूर बीर्रेशेटिगुडेम में यह हादसा उस वक्त हुआ जब तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने बारातियों से भरे दो ट्रैक्टरों को जोरदार टक्कर मार दी। शादी के बाद सभी बाराती घर लौट रहे थे।
हादसे में मारे गए लोगों में दूल्हा बी. नागेश्वर भी शामिल है। उसकी दुल्हन सुनीता हादसे में बाल-बाल बच गई। घायलों को मेहबूबाबाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ज्ञात हो कि पिछले महीने अदीलाबाद जिले में एक सड़क दुर्घटना में 35 बारातियों की मौत हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications