पश्चिम बंगाल में 4 नक्सलियों के पोस्टर जारी
कोलकाता, 22 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल पुलिस ने पुरुलिया जिले के विभिन्न हिस्सों के चार प्रमुख नक्सलियों के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए मंगलवार को उनके पोस्टर जारी किया है।
पुरुलिया के पुलिस अधीक्षक राजेश यादव ने चारों नक्सलियों की पहचान नंदकुमार, रंजीत पाल, बिप्लब बनर्जी और लंबोदर माझी के रूप में की है।
पश्चिम बंगाल के पश्चिम मिदनापुर, बांकुड़ा और पुरुलिया जिलों में नक्सली सक्रिय हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications